Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeक्राइमफिरोजाबाद :- बेखोफ बदमाशों ने स्वर्णकार पर बोला धावा, लाखों की नगदी...

फिरोजाबाद :- बेखोफ बदमाशों ने स्वर्णकार पर बोला धावा, लाखों की नगदी सहित डिशकवर मोटर साइकिल लेकर हुए फरार

-लूटपाट के दौरान अपाचे मोटर साइकिल छोड़ भागे लुटेरे, पुलिस खोजबीन में जुटी

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्रांर्गत जलेसर रोड पर लुटेरों ने एक स्वर्णकार को घर के नजदीकी अपना निशान बनाया। तीन नकाब पोश बदमाशों ने स्वर्णकार के सिर में तमंचा की वट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश स्वर्णकार की डिशकवर मोटर साइकिल छीन कर ले गये है। मोटर साइकिल में लाखों की नगदी बताई जा रही है। लूटपाट की हड़बड़ी में बदमाश अपनी मोटर साइकिल अपाचे मौके पर छोड़ गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमें घटना के खुलासे में जुट गई है।

भारत सिंह पुत्र श्रीपाल निवासी झलकारी नगर पेशे से स्वर्णकार है। नीरज ज्वैलर्स के नाम से उनकी दुकान जलेसर रोड सब्जी मंडी पर है। घटना शाम करीब साढ़े आठ बजे की है। भारत सिंह दुकान बंद करके अपने घर को जा रहे थे। डिशकवर मोटर साइकिल सवार स्वर्णकार भारत सिंह जैसे ही घर के नजदीक पहुंचे। वैसे ही पीछे से आए बाइक सवार तीन लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। लूटपाट की आंशका होते ही भारत सिंह ने विरोध किया, तो लुटेरो ने स्वर्णकार को सिर में तमंचा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लुटरों ने स्वर्णकार की डिशकवर मोटर साइकिल छीन ली। हालांकि इसी दौरान हड़बड़ी में लुटेरे खुद की मोटर साइकिल सफेद रंग की अपाचे को मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। घायल स्वर्णकार के मुताबिक उनकी मोटर साइकिल की डिग्गी में लाखों रूप्ए की धनराशि भी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी सर्वेश मिश्र के साथ ही अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई है। टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही लुटेरे द्वारा छोड़ी गई मोटर साइकिल को ट्रेस करने में जुटी है। एसपी सिटी के अनुसार जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments