Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeव्यापारफिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से प्रताप नगर, अम्बे नगर एवं संत नगर...

फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से प्रताप नगर, अम्बे नगर एवं संत नगर में होगा विकास

फिरोजाबाद: महापौर ने नगर विधायक के साथ शहर में तीन स्थानों पर लगभग दो करोड़ रूपए की लागत के निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। इसके लिए महापौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री का आभार प्रकट किया।

सोमवार को महापौर कामिनी राठौर ने नगर विधायक मनीष असीजा के संग वार्ड नं. 01 व 62 में बम्बा बाईपास साती रोड पुलिया पर लगभग 95 लाख रूपए की लगात से प्रताप नगर व अम्बे नगर साती रोड पर कलर इंटरलाॅकिग टाईल्स एवं वृक्षारोपण एवं ट्रीगार्ड लगाने का कार्य का हवन पूजन कर शुभारम्भ किया। इसके बाद वार्ड नं. 19 संत नगर फुलवाडी में लगभग 83 लाख रूपए की लागत से महेश आटा चक्की से फतेहाबाद रोड़ तक हॉटमिक्स द्वारा सड़क सुधार कार्य, साइड पटरी पर कलर्ड इंटरलाॅकिंग, नाली मरम्मत तथा साइड पटरी पर वृक्षारोपण एवं ट्रीगार्ड लगाने का कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।

वहीं इसी मौहल्लें में नगर विधायक मनीष असीजा ने महापौर कामिनी राठौर के संग सड़क निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि आज नगर विधायक एवं पार्षदों की मौजूदगी में तीन वार्डो में लगभग दो करोड़ रूपए की लगात से सड़क निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया गया। इससे इन वार्डो में विकास होगा। साथ ही उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को तय समय सीमा में गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कार्य करने के सख्त निर्देश दिए।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, महामंत्री केशव फौजी, उपाध्यक्ष भगवान सिंह झा, निर्मल शर्मा, देवेश भारद्वाज, मोनू, रोमी सागर, दवरई मंडल अध्यक्ष राकेश गौतम, पार्षदगण रीना, मनोज शंखवार, अवधेश वाल्मिकी, सतेंद्र कुमार, रानी देवी, सुनील राठौर, देवेंद्र राजपूत, अजब सिंह शंखवार, श्याम सिंह यादव, सहित सत्यवीर गुप्ता, योगेंद्र बाबा, निकुंज शुक्ला, सुभाष वाल्मिकी, संतोष राठौर, भीष्मपाल, अमन मिश्रा, सुरेन्द्र राठौर, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments