फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य तेजी से कराएं जा रहे है। इसी क्रम में गुरूवार को महापौर कामिनी राठौर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग वार्ड नं. 45 दतौजी कला में लगभग 12 लाख के निर्माण कार्यो का हवन पूजन कर शुभारम्भ किया। इसके लिए महापौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री का आभार प्रकट किया।
महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड नं. 45 दतौजी कला में राधे राधे के मकान से सोवरन सिंह के मकान तक साइड पटरी पर कलर्ड स्ट्रिप के साथ इण्टरलाॅकिग, वृक्षारोपण एवं ट्रीगार्ड लगाने के कार्य का हवन पूजन कर शुभारम्भ किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद शांति देवी वर्मा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, रामनरेश कटारा, महापौर पति एवं भाजपा नेता सुरेन्द्र राठौर, उदय प्रताप सिंह के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.