Thursday, September 28, 2023
spot_img
Homeव्यापारअयोध्या में चलती ट्रेन में खून से लथपथ मिली महिला कांस्टेबल, दुष्कर्म...

अयोध्या में चलती ट्रेन में खून से लथपथ मिली महिला कांस्टेबल, दुष्कर्म की आशंका

यूपी के अयोध्या में चलती ट्रेन में खून से लथपथ मिली महिला कांस्टेबल, महिला के साथ रेप की आशंका. गंभीर स्थिति में महिला कांस्टेबल को लखनऊ स्थित अस्पताल में कराया गया भर्ती. Female constable found soaked in blood in a moving train in Ayodhya, suspicion of rape

Female constable found soaked in blood in a moving train in Ayodhya, suspicion of rape

घायल सिपाही के शरीर पर गंभीर चोट के निशान

अयोध्या जंक्शन में बुधवार की सुबह मनकापुर से अयोध्या आने वाली पैसेंजर ट्रेन की जनरल बोगी में बेहोशी की हालत में महिला हेड कांस्टेबल जीआरपी पुलिस को मिली है। घायल सिपाही के शरीर पर गंभीर चोट के निशान के साथ कपड़े अस्त व्यस्त थे। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है।

केजीएमयू के ट्रामा सेंटर लखनऊ कर दिया गया रेफर 

पुलिस तत्काल इलाज के लिए स्थानीय श्रीराम अस्पताल ले गई यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज दर्शन नगर फिर वहां से केजीएमयू के ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ लोक सेवक पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की टीमों के साथ एसओजी को भी लगाया गया है।

क्या थी पूरी घटना ?

जीआरपी के अधिकारियों ने मामले से जुड़े हर पहलुओं को खंगालना शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी देते हुए एएसपी जीआरपी पूजा यादव ने बताया कि घायल महिला सिपाही जनपद सुल्तानपुर में पोस्टेड है। यहां मेला ड्यूटी में है। उन्हें संभवत लग रहा है कि सुल्तानपुर से ट्रेन पर बैठने के बाद उन्हें नींद आ गई और वह अयोध्या नहीं उतर सकीं और मनकापुर स्टेशन पहुंच गई। वापसी में इसी ट्रेन से अयोध्या आ रही थी कि इसी बीच वो हादसे का शिकार हो गईं। उन्होंने बताया बुधवार की सुबह लगभग 3.40 बजे उन्हें घायल अवस्था ट्रेन से अस्पताल ले जाया गया है। उनका इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments