Friday, May 30, 2025
Homeस्वास्थ्यफिरोजाबाद :- नवविवाहित दंपतियों को प्रदान की जायेगी शगुन किट

फिरोजाबाद :- नवविवाहित दंपतियों को प्रदान की जायेगी शगुन किट

फिरोजाबाद। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नवविवाहित दंपतियों को वितरित करने हेतु 7664 शगुन किट जनपद को प्राप्त हुई हैं। शासन द्वारा शगुन किट देने का उद्देश्य नव दंपतियों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना है। साथ ही अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए गर्भनिरोधक साधनों को अपनाने के लिए जानकारी प्राप्त कराना है।

सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह का कहना है कि खुशहाल परिवार बनाने के लिए सर्वप्रथम परिवार को नियोजित करना है। इसके लिए दंपति को अनचाहे गर्भ से बचने के लिए गर्भनिरोधक साधनों को अपनाने की पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए। इसलिए नवविवाहित दंपतियों को शगुन किट वितरित की जाएंगी। शगुन किट में जरूरी सामान के साथ गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी की एक बुकलेट दी गई है जिसकी मदद से दंपत्ति इच्छानुसार गर्भनिरोधक साधन को अपनाकर परिवार को सीमित बना सकते हैं।

योजना के नोडल अधिकारी डॉ ब्रजमोहन का कहना है कि किट जनपद के 9 ब्लॉकों में स्थित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शीघ्र वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नवविवाहित दंपतियों को प्रदान की जाएंगी।

कार्यक्रम के जिला लॉजिस्टिक्स मैनेजर अरविंद चैधरी ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त शगुन किट शीघ्र ही जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर पहुंचाई जाएंगी। नवविवाहित दंपतियों को देने के लिए किट में रुमाल, नेल कटर, शीशा, कंघी तथा अनचाहे गर्भधारण से बचाव के लिए अस्थाई गर्भ निरोधक साधन दिए गए है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दंपतियों को बधाई संदेश भी दिया गया है।

Views: 951
RELATED ARTICLES

Video News

Video thumbnail
Meerut : बुर्का पहनी महिला के साथ मनचले ने की छेड़छाड़ फिर पुलिस ने लिया एक्शन | KIA NEWS #kianews
01:16
Video thumbnail
Meerut : बुर्का पहनी महिला के साथ मनचले ने की छेड़छाड़ फिर पुलिस ने लिया एक्शन | KIA NEWS #shots
00:23
Video thumbnail
मोदी के रगों में सिंदूर होता तो अपनी पत्नी को नही त्यागते-स्वामी प्रसाद मौर्या | KIA NEWS #kianews
00:57
Video thumbnail
बहराइच - मोदी के रगों में सिंदूर होता तो अपनी पत्नी को नही त्यागते-स्वामी प्रसाद मौर्या | #kianews
02:18
Video thumbnail
Firozabad : शराब ठेके पर झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या | KIA NEWS #kianews #murdernews
02:20
Video thumbnail
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया |
10:06
Video thumbnail
केदारनाथ में लैंडिंग के समय हेलीकॉप्‍टर क्रैश, मचा हड़कंप | KIA NEWS #kianews #shots
00:08
Video thumbnail
बरेली : राष्ट्र विरोधी पोस्ट डालने वाले युवक पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज| KIA NEWS #kianews
00:26
Video thumbnail
बिहार पुलिस लड़कियों के डांस का ले रहे थे मजा sp ने दोनों सिपाहियों को किया सस्पेंड| KIA NEWS
00:45
Video thumbnail
उन्नाव सांसद डॉ साक्षी महाराज का दवा शिवपाल रामगोपाल अखिलेश यादव को बीजेपी में कर लेंगे शामिल |
00:41

Most Popular