फ़िरोज़ाबाद : नगर पंचायत मक्खनपुर की अब बदलेगी तस्वीर नगर निगम में होगा जल्द शामिल।

नगर पंचायत मक्खनपुर के क्षेत्रीय लोगों के लिए यह बहुत ही अच्छी खबर है कि अब उनका क्षेत्र नगर निगम में शामिल होगा जिसकी तैयारी पूरी नगर निगम के अधिकारियों ने कर ली है और नगर निगम की मेयर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने भी इस पर अपनी मोहर लगा दी है।अब यह प्रपोजल शासन को भेजा जाएगा और जैसे ही आदेश होता है तब नगर पंचायत मक्खनपुर नगर निगम में शामिल हो जायेगा।

 

70 वार्ड से अब नगर निगम में हो जाएंगे 90 वार्ड।

नगर निगम में इस समय 70 वार्ड है जहां नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण,नाली निर्माण और कई तरह के काम कराये जा चुके हैं और अभी भी किए जा रहे हैं लेकिन अब नगर पंचायत मक्खनपुर नगर निगम में शामिल होगा तब इन वार्डो की संख्या बढ़ जाएगी यह वार्ड 70 से 90 हो जाएंगे और नगर निगम का क्षेत्रफल भी काफी बड़ा हो जाएगा।

नगर पंचायत मक्खनपुर के इन मौजा को किया जाएगा शामिल।

फिरोजाबाद जब नगर पालिका से नगर निगम हुआ था तब उसकी तस्वीर ही बदल गई थी अब यही होना है नगर पंचायत मक्खनपुर में जोकि नगर निगम में शामिल होने के बाद उसकी भी तस्वीर बदल जाएगी और इन मौजा को नगर निगम में शामिल किया जाएगा गाजीपुर,दोकेली दबरई,नगला भाव सिंह, विजयपुर,नगला घढैया, कनेटा,दामोदरपुर,अकलपुर मोढ़ा,गणेशपुर,भीकनपुर, खेड़ा,नेपईं,मोइनुद्दीनपुर दौलतपुर,पचवान,लालऊ, बैंदी,जरौली कला,मिलीक खान,अलीनगर,रूपसपुर सोफीपुर,मक्खनपुर,
बरकतपर कुतुकपुर चनौरा है।

नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में भी हुआ था प्रस्ताव पास।

नगर निगम में नगर पंचायत मक्खनपुर को शामिल करने के लिए इस प्रस्ताव को बोर्ड मीटिंग में भी रखा गया था जिसमें सभी पार्षदों की सहमति के बाद यह तय किया गया कि नगर पंचायत मक्खनपुर को नगर निगम में शामिल किया जाएगा और जो अब तक 70 वार्ड हैं अब वह 90 वार्ड होंगे जिसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है और अधिकारियों ने इस पर पूरा काम कर लिया है अब फाइल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी जिस पर हरी झंडी मिलने का इंतजार है।

 

Previous post

करोड़ों रुपए की 75 बीघा जमीन को लेकर एसडीएम सहित 19 लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज किया गया पांच अधिकारियों को निलंबित।

Next post

मंदिर के महंत ने चेंजिंग रूम में लगाया हिडन कैमरा, महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाई..