फिरोजाबाद। बीते रविवार सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एवं अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। चाहे भारतीय जनता पार्टी कितने बड़े-बड़े दावे क्यों न करे कि यूपी में जंगलराज खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत में पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद की हत्या होना जंगलराज का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सत्ता माफिया आर्थिक अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार उन पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
रविवार को वह फिरोजाबाद आए थे। शीतल खां रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में पूर्व सांसद अतीक अहमद एवं पूर्व विधायक अशरफ की हत्या कर दी गई। इससे बड़ा उदाहरण और क्या चाहिए। वह भी तब जब दोनों चीख-चीखकर कह रहे थे कि हमारी हत्या हो सकती है। सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनकी सुरक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। जिन महिलाओं ने आरोप लगाए उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है
फ़िरोज़ाबाद :- अमिताभ ठाकुर ने कहा यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है
Views: 1,432
RELATED ARTICLES