फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद कि गिहार कॉलोनी निवासी महावीर ने बेटी का विवाह योगेंद्र निवासी भोजीपुरा कंचन, बरेली में तय किया था। विवाह तय होने के बाद 6 महीने पहले उसने लग्न पक्का कर दिया। लग्न पक्का होने के बाद सभी लोग खुश थे। युवती भी शादी के सपने सजोए हुए थी, लेकिन गुरुवार शाम को वर पक्ष ने युवती के पिता से अचानक से दो लाख रुपए की मांग कर दी
19 दिसंबर को बारात आनी थी।
युवती के पिता को समझ नहीं आया कि अचानक से वह दो लाख का इंतजाम कैसे करे। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। बाजार से खरीदारी की जा रही थी, क्योंकि 19 दिसंबर को बारात आनी थी। मामले में दोनों पक्षों में दहेज को लेकर कहासुनी हो गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। उसके बाद युवती पक्ष के लोग वर पक्ष के दो लोगों को पकड़कर देर रात थाने पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के पिता का आरोप है कि सारी बात तय होने के बाद शादी से कुछ दिन पहले कई सामान व रुपए की डिमांड की है। अचानक से धन की व्यवस्था कैसे करें। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि वर पक्ष अतिरिक्त सामान व रुपए की लड़की पक्ष से मांग कर रहा था। 19 दिसंबर को बारात आनी है। ऐसे में इनकार के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।