हैदराबाद के भोईगुड़ा स्तिथ कबाड़ फैक्ट्री में भीषड़ आग लग गयी जिससे वहा मौजूद 11 मजदूर की जिन्दा जलकर मौत हो गयी| बताया जा रहा है मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले है और यहां कबाड़ का काम करते थे |
इस पोस्ट को अच्छे से पढ़ने के लिए हमारी एंड्राइड ऐप का इस्तेमाल करें ऐप डाउनलोड करें
Traumatic accident in Hyderabad, 11 laborers burnt alive due to massive fire in scrap godown
11 शवों को निकाला गया बहार
आपको बता दे की आग से जलने वाले प्रवासी 11 मजदूरों का शव को बहार निकला गया है | मरने वाले सभी मजदूरों का शव अस्पताल जाये गए है | जहा शवों का पोस्टमार्टम कर आगे की कारवाही की जाएगी | इस दौरान पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है | सभी मजदूर बिहार के निवासी बताये जा रहे है |
शटर बंद होने की वजह से वहा अंदर फस गए थे सभी मजदूर
पुलिस ने बताया है की कबाड़ गोदाम की पहली मंजिल पर 12 मजदूर सो रहे थे | इसी दौरान भूतल पर आग लग गयी और मजदूरों के बहार निकलने का रास्ता केवल भूतल की कबाड़ की दुकान से ही था | जिसका शटर बंद था| सुबह आठ बजे तक 11 मजदूरों का शव निकाला गया जबकि एक मजदूर को उपचार लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है | पुलिस के मुताबित फायर कंट्रोल रूम को करीब तीन बजे अलर्ट मिला |
एक ही कमरे से किये 11 शव बरामद
नौ दमकल गाड़ियों ने गोदाम की आग पर काबू पाने के लिए करीबन तीन घंटे से अधिक समय तक काम किया था | जानकारी के मुताबित गोदाम में फाइबरों केबलों में आग लग गई थी जिसके कारण घना धुआँ फेल गया और आग तेजी से बढ़ने लगी और तेजी से लगी | सभी मजदूर जो कमरे में सो रहे थे उनकी आग में जिन्दा जलकर मौत ही गयी | एक कमरे में 11 शव बरामद हुए है | फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पा रही है |
सभी मजदूर कबाड़ गोदाम में कर रहे थे काम
आग में जलकर मरने वाले सभी मजदूर बिहार के निवासी बताये जा रहे है | सभी प्रवासी मजदूर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्तिथ कबाड़ गोदाम में काम थे | 12 मजदूर में से 11 मजदूर की जलकर मौत हो गयी जबकि 1 मजदूर की हालत गंभीर है जिसे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है | पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी शव की पहचान नहीं हो पायी है | शवों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है |
इस पोस्ट को अच्छे से पढ़ने के लिए हमारी एंड्राइड ऐप का इस्तेमाल करें ऐप डाउनलोड करें