आगरा के गांव खंदौली नगला अर्जुन सैमरा गांव में मंगलवार को जेल पुलिस के सिपाही जितेंद्र कुमार ने खुदखुशी कर ली वहा अपनी ननिहाल में आया था उसके खिलाफ फिरोजाबाद में दुराचार का मुकदमा दर्ज था | इस कारण वह बहुत परेशान रहता था वो जिस लड़की से प्यार करता था उसी लड़की से जितेंद्र कुमार ने शादी के लिए बोला जितेंद्र कुमार ने मना कर दिया तो उस लड़की ने उसके खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज करवा दिया | हाथरस के गांव रसगमा सहपऊ निवासी जितेंद्र कुमार पांच माह पहले ही जेल पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती बागपत जेल में थी। कुछ दिनों से वह अपनी ननिहाल में मामा अतर सिंह के घर रह रहा था। जितेंद्र ने खुद को कमरे में बंद करने के बाद चारपाई की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। उसका शव पंखे पर लटका मिला। खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाकर वायरल किया
इस पोस्ट को अच्छे से पढ़ने के लिए हमारी एंड्राइड ऐप का इस्तेमाल करें ऐप डाउनलोड करें
The soldier hanged behind the girl
वीडियो में उसने गांव नगला नत्थे, खैरगढ़ (फिरोजाबाद) की एक लड़की और उसके परिवार वालो को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया। लड़की उसकी दूर की रिश्तेदार में रहती थी। वीडियो में उसने कहा कि लड़की के खिलाफ सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची पुलिस ने जितेंद्र कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसका मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।उन्होंने कहा कि उसकी जांच कराई जाएगी।जितेंद्र मानसिक तनाव में था। मुकदमे के बाद वह नौकरी नहीं कर पा रहा था। उसे गिरफ्तारी का डर था। वह भयभीत हुआ उसे लग रहा था कि अपने कारण वह रिश्तेदार और परिवार को परेशान कर रहा है।
ननिहाल पक्ष के लोगों ने बताया कि मंगलवार को जितेंद्र के मामा अपने कुछ परिचितों के साथ युवती के घर खैरगढ़ गए थे। ताकि वहां बातचीत से कोई हल निकाला जा सके। जितेंद्र घर में अकेला रह गया था। पीछे से उसने अपनी जान दे दी।शाम को जितेंद्र के रिश्तेदार वापस लौटे। उन्होंने जितेंद्र को आवाज लगाई। उसने कोई जवाब नहीं दिया । कहीं दिखाई भी नहीं दे रहा था। उन्होंने उसकी तलाश करना शुरू कार दिया । एक कमरा अंदर से बंद था। घरवालों ने बाहर से आवाज लगाई। अंदर से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। दरवाजा नहीं खुलने पर घरवालों ने खिड़की को धक्का दिया। अंदर का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। हंगामा हो गया। भीड़ जुट गई।थाना प्रभारी खंदौली विपिन कुमार गौतम ने बताया कि फिरोजाबाद की एक लड़की की जितेंद्र की दोस्ती थी। नौकरी लगने के बाद जितेंद्र ने उससे दूरी बना ली। उसी युवती ने जितेंद्र के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है। फिरोजाबाद पुलिस मुकदमे की जांच कर रही है।
इस पोस्ट को अच्छे से पढ़ने के लिए हमारी एंड्राइड ऐप का इस्तेमाल करें ऐप डाउनलोड करें