4 मार्च 2025 – समाजवादी पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए श्री देवेंद्र गुर्जर को समाजवादी लोहिया वाहिनी जनपद फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष पद से पदमुक्त कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया।
यह निर्णय समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ‘एडो’, प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भेजी गई है।
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन में लगातार बदलाव कर रही है। पार्टी के इस फैसले को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।