फिल्मी दुनिया में आए दिन किसी न किसी कलाकार की शादी होते रहती है, और इन सब की खबरे काफी तेजी से फैलती हैं। फिल्मी दुनियां से जुड़े हर जोड़े के पिछे कुछ न कुछ बात होती है, कई जोड़े अपना रिलेशनशिप छुपा कर रखने के बाद शादी कर लेते है, कई सालों साथ डेटिंग करने के बाद, तो वहीं कई ऐसे भी जोड़े होते है, जिसके रिलेशनशिप का किसी को पता ही नही होता और उनके शादी के खबरे अचानक फैलने लगती हैं।

आज हम बात कर रहे है, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बारे में, वे दोनों काफी समय से अपने रिलेशनशिप के अफवाहों का खंडन करते आ रहे थे, दोनों अपने गुपचुप अफेयर को सभी से गुप्त रखने की पूरी कोशिश कर रहे थे। पर आखिरकार दीवाली के दौरान उनके गुप्त ‘रोका समारोह’ की खबरें इंटरनेट पर सामने आने के बाद प्रशंसकों को यकीन ही गया, की वे दोनो शादी कर रहे हैं। खबरों के अनुसार इस साल के अंत तक वे दोनो शादी कर लेंगे। यही नहीं, वे हाल ही में शुर्खियो में तब आ गए, जब ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उनसे जुड़ा एक नेटिज़न्स ने मजाकिया पोस्ट शेयर किया गया, आईए जानते है पूरी बात।

खबरों के अनुसार यह जोड़ा दिसंबर में शादी कर सकता है

सोशल मीडिया पर एक मजाकिया पोस्ट के साथ नेटिज़न्स ट्विटर और इंस्टाग्राम पर आया, जहां अभिनेता विक्की कौशल की बचपन की तस्वीर साझा करते हुए, दावा किया जा रहा की, यह किसी ने कभी नहीं सोचा था कि यह प्यारा बच्चा किसी दिन कैटरीना कैफ को ले जाएगा।

                              Vicky Kaushal is getting married to Katrina kaif,

                                   and the problem with Salman Khan is that

                                          he can’t even listen to Arijit Singh

आपको बता दें, कॉफी विद करण में जब करण ने खुलासा किया कि कैटरीना कैफ विक्की के साथ फिल्मों में दिखना चाहती है, तो ‘उरी’ अभिनेता ने बेहोश होने का नाटक किया था। इन दोनों के डेटिंग अफवाहों के कारण करण जौहर ने यह बात अपने शो में पूछी थी।

आजकल इस लवली कपल को हम एक साथ समय बिताने से लेकर विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ देख रहें हैं ।विक्की और कैटरीना के फैंस इन दोनो की शादी का इंतजार काफ़ी दिनों से कर रहें हैं। पर कोई अभी तक इस बार को लेकर साफ नहीं कह रहा हैं। वहीं एक नई खबर में यह बताया गया की यह जोड़ा दिसंबर में शादी कर सकता है, जिसका जश्न 1 दिसंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक होगा।

80 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here