प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट तथा भारत विकास परिषद “प्रज्ञा शाखा” के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला प्रांगण में पारिवारिक होली मिलन तथा “प्रज्ञा शाखा” का अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ट्रस्ट संरक्षक डॉ. मयंक भटनागर तथा महिला संयोजक श्रीमती पद्मेश श्रीवास्तव ‘पद्मेश’ ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रज्ञा समूह के सदस्यों,महिलाओं तथा बच्चों की विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गेंद फेंको प्रतियोगिता में चिराग यादव प्रथम तथा सांगवी उपाध्याय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गुब्बारे फोड़ो प्रतियोगिता में सांगवी उपाध्याय प्रथम तथा सचित बघेल दूसरे स्थान पर रहे। नींबू दौड़ में वंश गुप्ता प्रथम तथा ऋतिका दूसरे स्थान पर रहीं। अंगूर खाओ प्रतियोगिता में वंशिका यादव ने प्रथम तथा आन्या बघेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गणित-दौड़ प्रतियोगिता में प्रियांश प्रताप सिंह को प्रथम स्थान मिला तथा यशांशी बघेल दूसरे स्थान पर रहीं। महिलाओं के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में तंबोला प्रतियोगिता में सरोज “सौदामिनी” ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रीती उपाध्याय द्वितीय स्थान पर रहीं।

पति-पत्नी की युगल प्रतियोगिता के रूप में सुई-धागा प्रतियोगिता में सचिन बघेल तथा शोभा बघेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दबरई ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान मिथलेश कुशवाहा तथा जगदीश कुशवाहा ‘चन्नी’ दूसरे स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में आन्या बघेल को प्रथम स्थान मिला वहीं शुभांजलि जादौन द्वितीय स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में खुशी मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इन सभी प्रतियोगिताओं में डॉ. मयंक भटनागर, डॉ. ए.बी. चौबे, शीलमणि शर्मा, पद्मेश श्रीवास्तव, अनुपम शर्मा, एड. मुकुल शुक्ला, एस.आई. राजकुमार, हर्षवर्धन, पी.के. शर्मा, कंचन मिश्रा, पूरन चंद गुप्ता, स्नेहलता शर्मा तथा प्रज्ञा के प्रबंधक सचिव कृष्ण कुमार “कनक” ने निर्णायक की भूमिका अदा की। कुमारी गुनी जैन ने अपनी ओज पूर्ण कविताओं की प्रस्तुति देकर से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। शाखा अध्यक्ष प्रवीन कुमार पाण्डेय ‘प्रज्ञार्थू’ तथा कार्यक्रम संचालक गौरव गाफिल द्वारा गाए गए फिल्मी गीतों पर सभी खूब झूमे। डॉ. मयंक भटनागर ने अपनी गजल से माहौल को रंगीन बना दिया।

video देखें 👇

भारत विकास परिषद “ब्रज प्रांत” के प्रांतीय महासचिव राहुल अग्रवाल, प्रांतीय मार्गदर्शक आनंद कुमार मित्तल तथा जिला चेयरमैन पुष्पेंद्र कुमार गोयल ने “प्रज्ञा शाखा” की नवीन कार्यकारिणी में कुँ. राघवेंद्र पाल सिंह जादौन को अध्यक्ष, पूरन चंद गुप्ता को सचिव, पी.के. शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा स्नेहलता शर्मा को महिला संयोजक पद की शपथ दिलाई। तत्पश्चात ब्रज की होली तथा मयूर नृत्य के कार्यक्रम में सभी ने जमकर फूल होली का आनंद लिया।

कार्यक्रम के समापन सत्र में विविध प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को ट्रस्ट निदेशक डॉ. रामसनेही लाल शर्मा “यायावर” तथा नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप चंद जैन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट अध्यक्ष यशपाल “यश” तथा कार्यक्रम संयोजक एड. विनय उपाध्याय ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर अमन तेनगुरिया “शौर्य”, कन्हैया लाल गोयल, नरेंद्र सिंह, धीरज शर्मा, गोपाल रतन गुप्ता, किंशुक बंसल, रजत यादव, जितेंद्र अग्रवाल, गौरव गोयल ‘सुतली’, सीमा यादव, गीतांजलि जादौन, रेनू सागर, श्रेष्ठ गुप्ता, आदर्श शर्मा, दिव्यांशु जादौन तथा श्री गुप्ता आदि उपस्थित रहे।