आज के समय में  मादक पदार्थों का सेवन एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। युवाओ का एक बड़ा वर्ग इसकी चपेट में आ गया है। कोकीन (चरस, हशीश), हेरोइन, अफीम, गांजा(मारिजुआना), शराब, व्हिस्की, रम, बियर, ब्राउन शुगर, हशीश, भांग जैसे नशीले पदार्थो का सेवन करके लोग अपना जीवन खराब कर रहे है।ये पदार्थ कुछ समय के लिए नशा देते है जिसमे व्यक्ति को सुखद अनुभूति होती है, पर जैसे ही नशा खत्म होता है व्यक्ति फिर से उसे लेना चाहता है। कुछ ही दिनों में उसे इन पदार्थो की लत लग जाती है।स्कूल, कॉलेजो में ड्रग्स, नशीली गोलियां चोरी छिपे बेचीं जा रही है जो युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रही है। इन मादक पदार्थों का सेवन करने के बाद जल्द ही इसकी लत लग जाती है। उसके बाद लोग चाहकर भी इसे छोड़ नही पाते हैं।

फिरोजाबाद एसएसपी मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों को नहीं बख्शते।

 

फिरोजाबाद एसएसपी के नेतृत्व में मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर लगातार फिरोजाबाद पुलिस शिकंजा कस रही है,और इसी क्रम में एसओजी की टीम सर्वलायंस की टीम,और सिरसागंज पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा जिसमें नारियल के पीछे छुपा कर बोरियों में 480 किलो गांजा आगरा और मथुरा सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था,पुलिस ने इसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो गांजे की सप्लाई करता है

गिरफ्तार किया गया युवक कासगंज का रहने वाला है 

पुलिस ने इसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो गांजे की सप्लाई करता है जो कि कासगंज का रहने वाला है जिसका नाम सतेंद्र है वही तीन तस्कर इसमें फरार हैं पकड़े गए इस गांजे की कीमत पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है,पुलिस बाकी तस्करों की भी तलाश कर रही है।

सिरसागंज c.o कमलेश कुमार ने दी जानकारी 

कमलेश कुमार c.o सिरसागंज ने बताया एसएसपी के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है, उसी क्रम में सिरसागंज पुलिस एसओजी की टीम और सर्वलायंस की टीम ने 480 किलो गांजा पकड़ा है जो कि एक ट्रक में छुपा कर ले जाया जा रहा था,जिसे आगरा और मथुरा सप्लाई करना था,इसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इसके 3 साथी फरार हैं इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख रुपये है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. S. H. O श्री आजाद पाल सिंह थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद
2. उप निरीक्षक श्री योगेश गौतम थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद
3. हेड कांस्टेबल जवाहार लाल थाना सिरसागंज फिरोजाबाद
4. कॉन्स्टेबल मोहनलाल थाना सिरसागंज फिरोजाबाद