हम सभी के कोई ना कोई ऐसे बड़े सपने होते हैं, जिसके लिये हम बहुत पैसा कमाने की कोशिश करते हैं। पर जिनके पास पहले से बहुत पैसा होता हैं, वे कुछ अलग या अनोखा करने के चक्कर में, कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो अलग ही नहीं अजीब भी बन जाता हैं।

यह तो हर कोई जानता है, कि अगर भारत में गरीबी हैं, तो भारत में कई अरबपति भी हैं। और ये अरबपति अपनी शान में क्या कुछ नहीं करते। कई बार तो एसी झूठी शान का इन्हें बहुत बड़ा खामियाजा भी चुकाना पड़ जाता हैं। जानिये भारत के 8 अमीरों की कुछ अजीब हरकतो के बारे में, जो सबसे अलग ही नहीं, विचित्र भी हैं।

1. समर अचार्जी

राजनीतिक दल CPI के त्रिपुरा प्रमुख – समर अचार्जी का हमेशा से पैसों से भरे बिस्तर पर सोने का सपना था। आज जब वे अपने राजनीतिक सफर में इतनी सफलता पर पहुँच गए हैं, तो उन्होंने अपना यह सपना भी पुरा कर लिया।

 

2. मुकेश अंबानी

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी का 27 मंजीला घर – एंटीलिया हैं। इस घर की कीमत $2.6 बिलियन हैं। 37,000 वर्ग मीटर में फैला ये आलिशान, सभी सुविधाओं से युक्त बँगला, अंबानी परिवार की शान हैं।

3. दत्ता फुगे

दत्ता फुगे एक अमीर व्यापारी हैं, जोकि औरतों को अपनी और आकर्षित करना चाहते थे। अपनी इस महत्वकांक्षा को पुरा करने के लिये उन्होंने ₹1.2 करोड़ की सोने की शर्ट बनवाई हैं। माना जाता हैं, कि ये शर्ट दुनिया की सबसे महंगी शर्ट हैं।

4. मायावती कुमारी

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री – मायावती कुमारी ने अपने शासन काल के दौरान, अपनी ही मूर्ती बनवाई। इस मूर्ती की कीमत ₹1,000 करोड़ थी। बाद में उनके शासन काल में हुए इस भ्रष्टाचार से क्रोधित होकर, नरसिंहा सेना ने, इस मूर्ती को तोड़ दिया था।

5. प्रमोद मित्तल

स्टील टायकून ‘लक्ष्मी मित्तल’ के भारतीय व्यापारी प्रमोद मित्तल ने अपनी बेटी की शादी में $82 मिलियन खर्च किये थे। ये शादी दुनिया भर की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। यहाँ तक की सिर्फ शादी की तस्वीरें खींचने के लिये, प्रमोद मित्तल ने एक हेलिकॉप्टर बूक करवा रखा था।

बाद में यह बात सामने आई कि इतने खर्चे के चलते प्रमोद मित्तल कई भारतीय बैंको को बकाया देने में असमर्थ हैं। वे बैंकरप्ट होने ही वाले थे, पर उनके भई ने उन्हें बचा लिया।

6. कंवर सिंह

इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता कंवर सिंह के बेटे की शादी, एक पूर्व विधान सभा सांसद की बेटी से 2011 में हुई थी। शादी में उपहार के रूप में उन्हें एक चॉपर भी मिला था। इस शादी में करीब ₹250 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और शाहरुख खान, एश्वरिया राय बच्चन सहित कई बड़ी हस्तियों और कलाकारों ने इस विवाह में शिरकत की थी।

7. केरल का एक अमीर पिता

केरल के अमीर पिता ने अपने 9 साल के बेटे की जिद पूरी करने के लिये उसे तेज रफ्तार में फरारी चलाने दे दी। यह हरकत उस करोड़पति को बहुत भारी पड़ गई और उसे जैल जाना पड़ गया। हालाकि वो इतना अमीर था, कि उसने बाद में आसानी से अपनी बैल भी करवा ली।

8. विजय माल्या

17 भारतीय बैंको के कुल ₹9,000 करोड़ का गफला करने वाले विजय माल्या को कौन नहीं जानता। उसने करोड़ो रुपय क्रिकेट के सट्टे में बर्बाद कर दिये और दिवालिया होने की स्थिति में देश छोड़कर 2017 में इंग्लैण्ड भाग गया। हालाकि इस धोखाधड़ी के मामले में वो अब ब्रिटेन पुलिस की हिरासत में हैं।