Sunday, May 25, 2025
Homeराजनीतिफिरोजाबाद :- भाजपा सरकार में धर-धर कांपते है अपराधी-योगेन्द्र उपाध्याय

फिरोजाबाद :- भाजपा सरकार में धर-धर कांपते है अपराधी-योगेन्द्र उपाध्याय

-भाजपा महानगर के प्रभावी मतदाता सम्मेलन में उ.प्र सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने की शिरक्त

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा प्रभावी मतदाता सम्मेलन फिरोजाबाद क्लब में महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहे।

 

शनिवार को प्रभावी मतदाता सम्मेलन का शुुभारम्भ करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और आर्थिक रूप से पिछड़ों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने का कार्य कर रही है। सुशासन, विकास, रोजगार डबल इंजन की भाजपा सरकार देश में नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नये कीर्तिमान लिख रहा है। भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, सशक्त, सर्वस्पर्शी, विकासशील प्रदेश बनाने का कार्य किया है। भाजपा ने सदैव विचार धारा की लड़ाई लड़ी है।

 

देश और प्रदेश में जब राजनीति के क्षेत्र में गलत मानसकिता लोग जब राजनीति में आए, तब नई विचार धारा को स्थापित करने के लिए भारतीय जनसंघ व भाजपा ने लड़ाई लड़ी। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को राजनीति में समाज सेवा नजर आती। दो एमपी और 12 एमएलए की पार्टी आज विश्व की नम्बर वन पार्टी बनी है। सेवा समर्पण व त्याग व सेवाभावी कार्यकर्ताओं के दम पर आज देश और प्रदेश में पार्टी सरकार बनी है। भाजपा परिवारवादी व वंश वाद की पार्टी नही, कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

 

उन्होंने कहा कि विदेशों में मोदी और योगी का डंका बज रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता सदैव जनता से सीधा संपर्क में रहता हैं और जनता की सेवा और कार्यों के लिए संघर्ष करता है। चुनाव के वक्त विपक्षी दल केवल नजर आते है, भाजपा का कार्यकता जो संकल्प लेता है उसको पूरा करता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रामजन्म मन्दिर का संकल्प पूरा होने जा रहा है। भाजपा कभी जुमला बाजी नही करती है, जो कहती वो करती है।

 

सपा सरकार में खुलेआम गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, हत्याओं का दौर चलता था। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार आज गुंडागर्दी और अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है तो अखिलेश यादव को मिर्ची लगती है। गुंडा और अपराधियों को संरक्षण समाजवादी पार्टी में मिलता था। जनता ने परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को नकार दिया है। उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार, मोदी और योगी की सरकार ने ढेर सारा काम किया है। भाजपा के लिए राष्ट्र सदैव सर्वोपरि रहा है। इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रसेवा, राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा में समर्पित है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार व संचालन महानगर महामंत्री अवधेश पाठक ने किया। इस दौरान सुनील शर्मा, ब्रजेश उपाध्याय, शिवमोहन श्रोतिय, नूतन राठौर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने विचार वक्त किये। कार्यक्रम की संयोजक अनुपमा शर्मा, उमाशंकर मिश्रा, अश्वनी भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, रामनरेश कटारा, नवीन उपाध्याय, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डाॅ एसपी लहरी, अंकित तिवारी, संजीव उपाध्याय, हिमांशु वशिष्ठ, अरविंद पचैरी, श्रीओम शर्मा, देवेश भारद्वाज, नरेश शर्मा, सुनील विधोलिया, महेश पूरन, राजेश दुबे, अशोक गर्ग, केके शर्मा, सुनील मिश्रा, विशाल दीक्षित, राधेश्याम यादव, महिमा यादव गुप्ता, गम्मा पंडित, शिवम दीक्षित, रिंकू शर्मा, मनोज शर्मा, राजीव प्रियर्शनी एडवोकेट, श्रीगोपाल शर्मा, विनोद पचैरी, विकास पालीवाल, पूनम शर्मा, देव शर्मा, राजेन्द्र राठौर, सुरेन्द्र राठौर आदि मौजूद रहे।

Views: 985
RELATED ARTICLES

Video News

मोदी के रगों में सिंदूर होता तो अपनी पत्नी को नही त्यागते-स्वामी प्रसाद मौर्या | KIA NEWS #kianews
00:57
Video thumbnail
मोदी के रगों में सिंदूर होता तो अपनी पत्नी को नही त्यागते-स्वामी प्रसाद मौर्या | KIA NEWS #kianews
00:57
Video thumbnail
बहराइच - मोदी के रगों में सिंदूर होता तो अपनी पत्नी को नही त्यागते-स्वामी प्रसाद मौर्या | #kianews
02:18
Video thumbnail
Firozabad : शराब ठेके पर झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या | KIA NEWS #kianews #murdernews
02:20
Video thumbnail
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया |
10:06
Video thumbnail
केदारनाथ में लैंडिंग के समय हेलीकॉप्‍टर क्रैश, मचा हड़कंप | KIA NEWS #kianews #shots
00:08
Video thumbnail
बरेली : राष्ट्र विरोधी पोस्ट डालने वाले युवक पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज| KIA NEWS #kianews
00:26
Video thumbnail
बिहार पुलिस लड़कियों के डांस का ले रहे थे मजा sp ने दोनों सिपाहियों को किया सस्पेंड| KIA NEWS
00:45
Video thumbnail
उन्नाव सांसद डॉ साक्षी महाराज का दवा शिवपाल रामगोपाल अखिलेश यादव को बीजेपी में कर लेंगे शामिल |
00:41
Video thumbnail
CBSE Board | CBSE Result 2025 KIA NEWS #kianews #cbseboard
00:55
Video thumbnail
फ़िरोज़ाबाद : CBSE Board 99% अंक लाकर जिले में टॉप करने वाली प्रिया यादव का सपना #kianews
02:21

Most Popular