Friday, February 14, 2025
spot_img
Homeक्राइमफिरोजाबाद :- बारदाना लेकर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा

फिरोजाबाद :- बारदाना लेकर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा

फिरोजाबाद। थाना मटसेना के हरदासपुरा के समीप फसल कटाई के बाद बारदाना लेकर साइकिल से खेत जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा।

बंशी निवासी मटसेना के खेत पर बुधवार शाम को फसल कटाई हुई थी। काटी गई फसल को इकट्ठा करने के लिये किसान बंशी (37) अपने घर से बोरी आदि बारदाना लेने को गया था। वहां से शाम करीब आठ बजे साईकिल द्वारा हरदासपुरा के समीप अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार किसान को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर थाना मटसेना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाई है। परिजनों की तहरीर पर थाना मटसेना पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरूद्व मामला दर्ज किया है। मृत किसान के तीन बच्चें हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments