अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा आज सात फेरों के साथ एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये शादी उनके परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच चंडीगढ़ में हुई। अब उनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को खुद राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने सोशल मीडिया पेज से शेयर किया है। जिसमें वह एक दूसरे के होने की खुशी जाहिर कर रहे हैं। जहां एक ओर राजकुमार सच के राजकुमार दिख रहे हैं। वही शादी के जोड़े में पत्रलेखा किसी रानी से कम नजर नहीं आ रही हैं। 11 साल की दोस्ती, प्यार और रामोंस के बाद आखिरकार राजकुमार और पत्रलेखा ने हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। देखिए दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीर।
11 साल का प्यार
राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आखिरकार 11 साल की दोस्ती, प्यार, रोमांस और मस्ती के बाद… मैंने अपनी सबकुछ के साथ शादी कर ली है। मेरे सोलमेट, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी परिवार। आज मेरे लिए तुम्हारे पति कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है। हमेशा और उसके बाद के लिए भी’
पत्रलेखा ने लिखा खास संदेश
राजकुमार की होने के बाद पत्रलेखा ने इंस्टा पर फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘आज सब कुछ… मेरा प्रेमी, अपराध में मेरा साथी, मेरा परिवार, मेरी आत्मा … पिछले 11 वर्षों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है! यहाँ हमारे लिए हमेशा के लिए’
लंबे समय से लिव इन साथी
साल 2010 से राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। राजकुमार राव ने सबसे पहले पत्रलेखा को एक विज्ञापन फिल्म में देखा था, तब से ही वह पत्रलेखा को पसंद करने लगे थे।। वही दूसरी ओर पत्रलेखा ने राजकुमार को पहली बार फिल्म ‘लव सेक्स ओर धोखा’ फिल्म में देखा। जिसके बाद राजकुमार की छवि उनके मन में बहुत खराब बनी थी।