नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 4 माह पहले लॉन्च हुए ई-श्रम पोर्टल पर करोड़ों श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। अब तक ई-श्रम पोर्टल पर 17.46 करोड़ से अधिक श्रमिक रजिस्ट्रेशन करवाने में कामयाब हुए हैं।

इस पोर्टल में सबसे अधिक पंजीकरण करने वाले युवा श्रमिक माने जाते हैं। अगर आप ई श्रमिक पोर्टल पर 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं तो आपका कई योजनाओं को लाभ मिलना शुरु हो जाएगा। हालांकि, पोर्टल काफी व्यस्त है, इसलिए आवेदन करने में समय लग सकता है।

अगर राज्यों की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से श्रमिकों को हर माह 500 रुपये देने का ऐलान करने के बाद रजिस्ट्रेशन में तेजी आनी शुरु हो गई है।

यूपी में अबतक ई-श्रमिक कार्ड बनवाने वालों की संख्या 5 करोड़ 72 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल 2.33 करोड़ श्रमिकों के साथ हो चुके हैं, जबकि बिहार तीसरे नंबर पर और चौथे पर ओडिशा हो गया है

ई श्रमिक कार्ड से क्या होने वाला है फायदा

पोर्टल से जुड़ने वाले श्रमिकों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये तक का बीमा दिया जाता है।
दुर्घटना से हुई मृत्यु या स्थायी रूप से विकलांग हो जाने के बाद 2 लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाती है।
कई प्रकार के सामाजिक सुरक्षा के फायदे भी दिए जाते हैं। आपदा या महामारी की स्थिति में केंद्र और राज्य सरकार से मदद मिलने में आसानी हो जाती है।

ये दस्तावेज होते हैं जरुरी

आधार कार्ड
मोबाइल नंबर, जो आधार कार्डे से लिंक हो
बैंक खाता

किस तरह से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

पहले ई-श्रम पोर्टल की वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाना होगा.
होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें. फिर आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइन नंबर पर ओटीपी आ जाएगा।
इसे दर्ज कर दें, इसके बाद रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जाएगा।