राजस्थान के जोधपुर में सोमवार रात झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई। यह विवाद मंगलवार को ईद के दिन फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। यहां के जालोरी गेट इलाके में आज सुबह एक समुदाय के लोग दोबारा जुटे और फिर से उपद्रव फैलाने की कोशिश की। इलाके में पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं भी हुई है।


पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़ लोगों को खदेड़ा। वहीं, उपद्रवियों ने 20 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़ दिए और कई एटीएम में भी तोड़फोड़ की है। आज हुए पथराव में एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आई हैं। इससे पहले सोमवार रात दोनों पक्षों के बीच 2 बार हिंसा हुई थी। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जोधपुर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, जिले में आज रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर जयपुर में होने वाला कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है

हालातों  का फीडबैक लेने के लिए उन्होंने एक हाईलेवल मीटिंग भी बुलाई है। मुख्यमंत्री ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। इससे पहले आज सुबह जोधपुर के शनिचर थाना इलाके में उपद्रवियों ने 20 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़ दिए और कई एटीएम में भी तोड़फोड़ की है। सूरसागर विधायक के घर के बाहर भी हंगामा हुआ है। जयपुर से एडीजी क्राइम समेत अन्य अधिकारियों को जोधपुर भेजा गया है। उधर, आज पत्थरबाजी में एक और पुलिसकर्मी घायल हो गया है। कल रात से तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो चुके हैं

दरअसल ये सारा विवाद कहा से सुरु हुआ वो आपको हम बताते है , जालोरी गेट चौराहे पर सोमवार देर रात करीब 11.30 बजे कुछ लोग झंडे लगा रहे थे। इस दौरान वीडियो बनाते एक शख्स को कुछ युवकों ने पीट दिया। कुछ लोग बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी पीटा। इसके बाद दूसरे गुट ने सामने वाले गुट पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में डीसीपी ईस्ट और उदयमंदिर एसएचओ घायल हो गए थे।

विधायक के घर के बाहर हंगामा

मंगलवार सुबह उपद्रवियों ने जालोरी गेट के नजदीक स्थित सूरसागर के भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास के घर के बाहर भी हंगामा किया। यहां दंगाइयों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। विधायक के घर के बाहर माहौल बिगड़ता देख डीसीपी वेस्ट भुवन भूषण यादव यहां पहुंचे और उपद्रवियों को यहां से खदेड़ा। पूरे क्षेत्र को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है।

जोधपुर के 10 थाना क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू
तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने जोधपुर के उदयमंदिर, सदर कोतवाली, सदर बाजार, नागोरी गेट, खांडाफलसा, प्रताप नगर, प्रताप नगर सदर, देव नगर, सुरसागर और सरदारपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात 12 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।

सूर्यकांत व्यास विवाद पर की राजनीती 
सूरसागर विधायक ने जोधपुर में हुए बवाल के बाद  कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया हुए राजनीती शुरू कर दी है सूरसागर के विधायक जी कहते है  कि जोधपुर को जोधपुर रहने दो। इसे श्मशान नहीं बनाना है। इस तरह की घटना होना सीएम के लिए शर्म की बात है। रातभर से हालात खराब है। मैं पुलिस के काम से संतुष्ट नहीं हूं। पुलिस दबाव में काम कर रही है। पुलिस निष्पक्ष काम करें। मैंने गलती की है तो मुझे भी सजा दो। कांग्रेस का एक भी जनप्रतिनिध यहां नहीं आया है। यह प्लानिंग के साथ काम किया है।

दोनों पक्षों में खूब चले पत्थर 
रात को दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पत्थरबाजी और हंगामा चलता रहा। इसमें एक मीडियाकर्मी सहित कुछ लोग भी घायल हुए। जालोरी गेट चौकी पर भी पथराव। पुलिस ने 12:30-1 बजे एकबारगी तो खदेड़कर और समझाकर मामला शांत करवाया। पुलिस ने पूरे चौराहे की बैरिकेडिंग की।

डीसीपी-एसएचओ सहित कई चोटिल
इस पत्थरबाजी में 2 पुलिसकर्मी सहित उदयमंदिर एसएचओ अमित सिहाग व डीसीपी ईस्ट भुवनभूषण यादव को भी चोट लगी। पुलिस ने खदेड़कर लोगों को घरों में भेजा। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस जाब्ता ईदगाह रोड पर और जालोरी गेट चौराहे पर तैनात किया गया। जालोरी गेट की ओर आने वाले कई रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया गया। देर रात सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास और निगम दक्षिण मेयर वनिता सेठ भी मौके पर पहुंचे और रात ढाई बजे तक पुलिस चौकी के बाहर बैठे थे।