इस बार मार्च महीने से ही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है कई राज्यों में पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच चक्रवात तूफान असानी का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल पूर्वी तट की तरफ बढ़ रहे ‘असानी’ तूफान के चलते प्रभावित इलाकों में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने , साथ -साथ भारी बारिश भी हो रही है।

मौसम विभाग  के मुताबिक उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंचने पर ‘असानी’ (Cyclone Asani) के आज चक्रवाती तूफान में बदल जाने का अनुमान है। इससे पहले एमआईडी महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्र ने रविवार को कहा था कि चक्रवात न तो ओडिशा और न ही आंध्र प्रदेश में दस्तक देगा। इसके बजाय यह पूर्वी तट के समानांतर चलेगा और बारिश का कारण बनेगा।

चक्रवाती तूफान असानी का असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर-पूर्व के राज्यों में देखने को मिल सकता है। तूफान असानी का असर झारखंड और बिहार में भी नजर आ सकता है।

चक्रवात के चलते सोमवार से ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो रही है। तटीय ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के आसपास के क्षेत्रों में आज शाम से बारिश होने की आशंका है।

जिसके चलते ओडिशा, बंगाल, असम उत्तर-पूर्व में हाईअलर्ट जारी किया गया है। किसी भी विषम हालात से निपटने के लिए प्रभावित इलाकों में NDRF की 17 और ODRAF की 20 टीमें तैनात की गई है।

मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 11 मई तक जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और के जम्मू डिवीजन में लू चलने की संभावना है। वहीं दिल्ली में आज भी लू चलने की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में गर्मी का प्रकोप तो रहेगा, लेकिन लू से राहत मिलेगी।