जनता को आज डबल झटका लगा है क्यूंकि पेट्रोल डीजल के साथ- साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो गया है | सरकारी ऑइल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑइल कारपोरेशन ने आज एलपीजी घरेलू गैस के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की है | एलपीजी घरेलू गैस की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है | इससे जनता की रसोई का बजट और बढ़ जायेगा और लोगो की जेब पर बड़ा असर पड़ेगा |
इस पोस्ट को अच्छे से पढ़ने के लिए हमारी एंड्राइड ऐप का इस्तेमाल करें ऐप डाउनलोड करें
Along with petrol diesel, the price of LPG gas also increased, the public got a double shock
अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार बड़े दाम
आपको बता दे कि एलपीजी के दाम में ये इजाफा अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार हुआ है ,हालाँकि बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम इस दौरान बड़े है ,लेकिन घरलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इस तरह बढ़ोतरी नहीं की गयी है | आखरी बार एलपीजी गैस के दाम 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ाये गए थे |
कितनी महंगी हुई एलपीजी सिलेंडर जानिए
50 रुपए बढ़ने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 949.50 रुपए हो गए है | कोलकाता में अब सिलेंडर 976 रुपए के रेट में मिलेगा हुए चेन्नई में 965.50 रुपए प्रति सिलेंडर के लिए देने होंगे | और वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 987.50 रुपए प्रति सिलेंडर के दाम हो गए है |
आज से इस भाव में मिलेगा घरेलु एलपीजी सिलेंडर
महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
22 मार्च 2022 | 949.5 | 976 | 949.5 | 965.5 |
1 फरवरी 2022 | 899.5 | 926 | 899.5 | 915.5 |
1 जनवरी 2022 | 899.5 | 926 | 899.5 | 915.5 |
1 दिसंबर 2021 | 899.5 | 926 | 899.5 | 915.5 |
1 नवंबर 2021 | 899.5 | 926 | 899.5 | 915.5 |
अक्टूबर 6, 2021 | 899.5 | 926 | 899.5 | 915.5 |
अक्टूबर 1, 2021 | 884.5 | 911 | 884.5 | 900.5 |
सितंबर 1, 2021 | 884.5 | 911 | 884.5 | 900.5 |
अगस्त, 18, 2021 | 859.5 | 886 | 859.5 | 875 |
अगस्त, 1, 2021 | 834.5 | 861 | 834.5 | 850 |
जुलाई 1, 2021 | 834.5 | 861 | 834.5 | 850 |
जून 1, 2021 | 809 | 835.5 | 809 | 825 |
मई 1, 2021 | 809 | 835.5 | 809 | 825 |
अप्रैल 1, 2021 | 809 | 835.5 | 809 | 825 |
मार्च 1 , 2021 | 819 | 845.5 | 819 | 835 |
6 अक्टूबर 2021 के बाद मार्च 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर नाही तो सस्ता हुआ था और न महंगा अलबत्ता इस दौरान कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गयी थी |
कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बड़े बेतहाशा
आपको बता दे की कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है | अक्टूबर 2021 से एक मार्च 2022 के बीच कमर्शियल सिलेंडर के दाम 275 रुपए बढ़ाये जा चुके है जिसका असर अभी देखा जा रहा है | अब घरेलु गैस सिलेंडर पर दाम बढ़ने से आम जनता को बड़ा झटका लगा है |
एलपीजी सिलेंडर 1000 के पार हुआ पटना में
बिहार की राजधानी पटना में एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ने के बाद 1000 रुपए के पार हो गया है | यहाँ 998 प्रति सिलेंडर से बढ़कर दाम 1039.5 रुपए पर आ गए है |