कोरोना का कहर देश में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। डेल्टा वायरस के बाद इसका एक नया वैरिएंट ओमीक्रॉन सामने आया है, जिसकी चपेट में लोग आते जा रहे हैं। इस वायरस ने कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी को भी अपनी चपेट में ले लिया है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चलिए देखते है इस लिस्ट में किस-किस सेलिब्रेटी का नाम है।
इस पोस्ट को अच्छे से पढ़ने के लिए हमारी एंड्राइड ऐप का इस्तेमाल करें ऐप डाउनलोड करें
अंशुला कपूर (Anshula Kapoor)
कोरोना का कहर बढ़ता दिख रहा है। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। अंशुला ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)
रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। अभिनेता इस समय क्वारंटाइन हैं। उन्होंने हाल में उनके संपर्क में आये लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपिल की है
अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)
इस लिस्ट में टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी का भी नाम आता है। अर्जुन बीते शुक्रवार को कोरोना की चपेट में आए। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी थी।
करण बूलानी (Karan Boolani)
रिया कपूर के पति और फिल्म मेकर करण बूलानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। इस समय वे क्वारंटाइन हैं।
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी कोरोना कोरोना चपेट में आईं थी। हालांकि एक्ट्रेस का दूसरा टेस्ट नेगेटिव आया है।
नकुल मेहता (Nakuul Mehta)
‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ के लीड एक्टर नकुल मेहता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अभिनेता ने खुद को आइसोलेट कर लिया हैं।
रणवीर शौरी का बेटा हरून (Ranvir Shorey’s Son Haroon)
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने मंगलवार को यह जानकारी साझा किया की उनका बेटा हारून (Haroon) कोरोना पॉजिटिव हो गया है।
रिया कपूर (Rhea Kapoor)
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हैं। इस बात की जानकारी रिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।बता दे को कोरोना से संक्रमित होने के बाद रिया कपूर ने एक इंस्टा स्टोरी लगायी जिसमें उन्होंने लिखा की, ‘मैं और मेरे पति आइसोलेशन में हैं और सभी प्रीस्क्राइब्ड दवाइयां और सावधानी बरत रहे हैं। हमने पिछली रात पहली बार फ्रोजेन देखा वो काफी अच्छा था। उन्होंने आगे लिखा बहन को बहुत मिस कर रही हूँ। चॉकलेट के अलावा बाकी सभी चीजों का स्वाद बेकार है, मेरे सिर में दर्द है और फिर भी मैं आभारी हूं कि मैंने अपने हिसाब से इससे पार पाने का तरीका निकाल लिया, हम जल्द ही ठीक हो जाएंगे। जिन्हें हमारी चिंता है, उन्हें बता दूं हमारी तबीयत ज्यादा खराब नहीं है, हमारे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद, लव यू’।
इस पोस्ट को अच्छे से पढ़ने के लिए हमारी एंड्राइड ऐप का इस्तेमाल करें ऐप डाउनलोड करें