सोनिया गांधी जी का 75 वां जन्मदिन
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 75 साल की हो गयी है उनका जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में हुआ था देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाली सोनिया गांधी भारत की राजनीति में अलग ही पहचान रखती हैं उन्होंने 20 वर्षों तक कांग्रेस का नेतृत्व किया लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद उन्होंने 2019 में कांग्रेस के अंतरिम प्रमुख के रूप में वापस कांग्रेस की कमान संभाली सोनिया गांधी का पहली बार 1919 में अमेठी संसदीय क्षेत्र में एमपी बनी थी जिसके बाद वे लोकसभा में विपक्ष की नेता भी बनी 2004 में आम चुनावों के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के चुनावी अभियान का नेतृत्व किया जिसमें सबसे अधिक सीटें हासिल की थी
फ़िरोज़ाबाद में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने मनाया जन्मदिन
फ़िरोज़ाबाद में शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन गांधी के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्मदिन नाले की पुलिया सदर बाजार पर बनाया गया और कहा की सोनिया गाँधी जी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसियों ने प्रेरणा ली है कि कांग्रेस की नीतियां जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार ने देश की जनता को महामारी में डाल दिया है जब तक हम कांग्रेसी कांग्रेस की सत्ता वापस लाकर देश को बचाने का कार्य करेंगे 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है कार्यक्रम में शोएब खान अनीश राइन सैफ अली समरीन सीमा बेगम समीर शाहरुख शहबाज कुरेशी मोबिना बेगम वकार खालिद अमन द्विवेदी सतीश चंद्र अग्रवाल आदि शामिल थे