Thursday, December 7, 2023
spot_img
Homeसमाचारफ़िरोज़ाबाद :- चूड़ी जुड़ाई करते समय एक ही परिवार के चार लोग...

फ़िरोज़ाबाद :- चूड़ी जुड़ाई करते समय एक ही परिवार के चार लोग झुलसे, हुए गंभीर रूप से घायल

फिरोजाबाद। चूड़ी जुड़ाई करते वक्त कीप में आग लग जाने के कारण एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। झुलसे सभी चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
रामानंद निवासी बिहारी नगर के परिवार में चूड़ी जुड़ाई का कार्य होता है। शनिवार को चूड़ी जुड़ाई करते समय अचानक मिट्टी के तेल की कीप में आग लग गई। आग लग जाने से चूड़ी जुड़ाई कर रहे रामानंद, रामानंद की मां राजवती देवी, पत्नी किरन के अलावा पुत्र दीपक गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन का कहना है कि चूड़ी जुड़ाई करते समय कीप में मिट्टी का तेल खत्म हो गया था। किरन कीप में मिट्टी का तेल डाल रही थी। इसी दौरान किसी तरह से मिट्टी के तेल की बोतल हाथ से छूट गई। मिट्टी के तेल की बोतल फर्श पर गिरते ही आग फैल गई। चारों लोग बचने का प्रयास करते तब तक आग कपड़ों में लग जाने के कारण चारों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया है। जहां किरन और रामानंद की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिला अस्पताल में सदर विधायक मनीष असीजा भी पहुंचे। घायलों से बात कर उचित मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments