Thursday, December 7, 2023
spot_img
Homeसमाचारबॉलीवुड की 10 बेहतरीन फ़िल्में, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित जिन्हें आप...

बॉलीवुड की 10 बेहतरीन फ़िल्में, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं

10 Real Crime Thriller Hindi Movies: बॉलीवुड में हर साल अलग-अलग सब्जेक्ट पर फ़िल्में बनती हैं|  इनमें रोमांटिक, कॉमेडी, एक्शन, सस्पेंस, थ्रिलर, मर्डर मिस्ट्री हर जॉनर की फ़िल्में शामिल हैं|  इनमें से कुछ फ़िल्में बायोपिक्स तो कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित होती हैं| आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फ़िल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं| दर्शकों ने इन फिल्मों को सिनेमाघरों में काफ़ी पसंद किया था|  अगर आप अभी तक इन फ़िल्मों को देख नहीं पाए हैं तो टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है|  इन्हें आप OTT पर बिना पैसे ख़र्च किये देख सकते हैं|

1- No One Killed Jessica

विद्या बालन और रानी मुखर्जी स्टारर ये फ़िल्म देश के बहुचर्चित ‘जेसिका लाल मर्डर केस’ पर आधारित थी| साल 1999 में मॉडल जेसिका लाल की दिल्ली के एक ‘बार’ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| इस फ़िल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं|

 

2- Paan Singh Tomar

इरफ़ान ख़ान ने इस फ़िल्म में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का ‘नेशनल अवॉर्ड’ हासिल किया था|  इस फ़िल्म में भारतीय सेना के जवान पान सिंह तोमर की कहानी दिखाई गई थी, जो बाद में सिस्टम के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए विद्रोही बन गए थे. इस फ़िल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं|

 

3- Shahid

राजकुमार राव को इस फ़िल्म में शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का ‘नेशनल अवॉर्ड’ मिला था| ये फ़िल्म वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आज़मी के जीवन पर आधारित जिनकी 2010 में हत्या कर दी गई थी| इस फ़िल्म को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं|

 

4- Raman Raghav 2.0

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी और विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया था| ये फ़िल्म 1960 के दशक में मुंबई के सीरियल किलर रमन राघव की कहानी से प्रेरित थी| इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं|

 

5- Gangs of Wasseypur

अनुराग कश्यप की इस क्लासिक मूवी का फ़ैन भला कौन नहीं होगा, लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि इसमें झारखंड के धनबाद में स्थित वासेपुर की असल कहानी दिखाई गई थी| इसे आप Netflix पर देख सकते हैं|

 

6- Firaaq

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments