भक्तिनगर कालोनी के एक वैवाहिक समारोह से वापस आते समय रिटायर्ड सैन्य कर्मी अनिल कुमार सिंह को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया जिस कारण उनकी कार डिवाइडर से टकरा गयी |
वाराणसी में शादी समारोह से वापस आ रहे रिटायर्ड सैन्य कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गयी | बताया जा रहा है कि लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हीरा लॉन के पास बावनबीघा पर रोड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जहां देर रात मेंअनिल कुमार सिंह की कार डिवाइडर से टकरा गई, बुरी तरह घायल कार चालक को कुछ लोग आनन-फानन में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके उपरांत परिजनों को सूचना दी गई। परिजन शव को अपने भक्तिनगर कॉलोनी आवास पर ले गए। पुलिस को जानकारी होने पर पंचनामा भरकर शव को सुपुर्द कर दिया गया |
बताया जा रहा है कि रात में करीब डेढ़ बजे के आसपास रिटायर्ड सैन्य कर्मी अनिल कुमार सिंह निवासी भक्तिनगर कालोनी एक वैवाहिक समारोह से वापस आ रहे थे। अंधेरा होने के कारण अनिल कुमार सिंह को डिवाइडर नहीं दिखाई दिया और कार की टक्कर हो गई।जिससे अनिल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ लोगों ने उन्हें किसी तरह से दीनदयाल अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है की उस स्थान पर पर्याप्त रोशनी न होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है |