फ़िरोज़ाबाद : कपड़े सूखा रही किशोरी छत से नीचे गिरकर हुई घायल

फिरोजाबाद। कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई एक युवती बंदरों का झुंड देखकर घबरा गई। छत से नीचे उतरते वक्त युवती का पांव फिसल गया। और वो नीचे फर्श परआ गिरी। युवती को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में लेकर आए।
शिखा (16) पुत्री संतोष कुमार निवासी दतावली थाना मटसेना शनिवार की सुबह छत पर कपड़े सुखा रही थी। इसी बीच छत के पास बंदरों का झुंड देखकर युवती घबरा गई। उसने नीचे उतरने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान उसका पांव फिसल गया। पांव फिसलने किशोरी छत से नीचे आ गिरी। जिससे उसे चोटेंआईं। परिजन किशोरी को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए हैं।