फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र् के अन्तर्गत एक कांच डेकोरेशन इकाई में काम करते समय एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिक उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
मोहित निवासी कौशल्या नगर थाना उत्तर लालऊ स्थित श्री ग्लास में कार्यरत है। मोहित रोज की भांति कांच इकाई में काम करने गया था। वहां पर कांच आयटम को साफ करते वक्त वह गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रमिक की चीख पुकार सुन कर साथी श्रमिक दौड़े। श्रमिक के सीधे हाथ का पंजा बुरी तरह से जख्मी हो गया। साथी श्रमिक उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

