Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeसमाचारफिरोजाबाद: धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

फिरोजाबाद: धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

फिरोजाबाद। अक्षय तृतीय के अवसर पर जिला ब्राहमण महासभा द्वारा रामलीला स्थित परशुराम शिविर पर भगवान परशुभम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं मौहल्ला श्रीनगर में सवर्ण महासभा ने महर्षि परशुराम की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया।

जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा रामलीला प्रांगण स्थित परशुराम शिविर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम भगवान परशुराम की पूजा अर्चना करने के बाद हवन का आयोजन किया गया। उसके उपरांत भगवान परशुराम की आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। पंडित राकेश राजोरिया द्वारा हवन किया गया। इस मौके पर समात के पांच प्रतिष्ठित लोग सेवानिवृत्त अधिकारी डाॅ शंकरलाल सारस्वत, राजेंद्र शर्मा अधिवक्ता, समाजसेवी रामशंकर राजौरिया, सुनील वशिष्ठ एवं थाना प्रभारी उत्तर नरेन्द्र शर्मा को सम्मानित किया गया।

मुख्य संरक्षक रविन्द्रलाल तिवारी ने कहा कि आज समाज को एकजुट होने की जरूरत है। जब समाज एकजुट होगा तभी वह समाज के लोगों की मदद कर सकेगा। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने स्तर से समाज के लोगों की मदद करें। महानगर अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने कहा हम सभी को मिलकर भगवान परशुराम के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान महिला अध्यक्ष शीलमणि शर्मा, मनोज भटेले, कौशल किशोर उपाध्याय, उग्रसेन पांडे, योगेंद्र मोहन शर्मा, के.के शर्मा, विशाल शर्मा, संदीप पचैरी, राजेश शर्मा, अनुज राजोरिया, भरत तिवारी, शुभम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

भारतीय सवर्ण महासभा ने मौहल्ला श्रीनगर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दूध-गंगाजल से अभिषेक करने के बाद प्रसाद बांटा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अशोक शर्मा हरी एवं संचालन अमित शर्मा ने किया। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठवें अवतार के रूप में धरती पर जन्म लिया था। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए, तभी समाज का भला होगा। इस दौरान समाजसेवी राजेश तिवारी, राजू शर्मा, ठाकुर मनोज सिंह एडवोकेट, विष्णु कांत पचैरी, पवन शर्मा काका, दर्शन पांडे, ठाकुर मोहन सिंह आदि रहे।

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव हिरन गांव में मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम का हवन-पूजन किया गया। इसके बाद एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें ब्राह्मण हित पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष संकल्प शर्मा, रमाकांत उपाध्याय, वासुदेव शर्मा, सत्यदेव शर्मा, देवेंद्र क्षेत्रीय, अखिलेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, गुड्डा पहलवान, चेतन दीक्षित, शरण उपाध्याय, रिंकू शर्मा, मोहित शर्मा, विशाल शर्मा, नवीन मिश्रा, अमित उपाध्याय, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments