Thursday, March 28, 2024
spot_img
Homeसमाचारफिरोजाबाद: अक्षय तृतीय पर सामूहिक विवाह समारोह की रही धूम

फिरोजाबाद: अक्षय तृतीय पर सामूहिक विवाह समारोह की रही धूम

-महात्मा ज्योतिराब फुल सेवा समिति ने 65 लोगों का कराया विवाह सम्पन्न
-बाबा खाटू श्याम सेवा समिति ने 43 गरीब कन्याओं कराएं हाथ पीले

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में अक्षय तृतीय के अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह की धूम रही। विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा लगभग सौ से ज्यादा वर-वधुओं को परिणय सूत्र में बांधा गया।

शनिवार को महात्मा ज्योतिराब फुल सेवा समिति के संस्थापक डाॅ राधेश्याम कुशवाह ने सत्कार टाॅकीज स्थित एडवांस वाटिका में लगभग 65 लोगों का सर्वधर्म सामूहिक विवाह कराया। वहीं एक तरफ शहनाई की गूंज सुनाई दी, तो दूसरी ओर निकाह कबूल कराया गया। जिसमें हजारों की संख्या में वर-वधु पक्ष के लोग मौजूद रहे।

वहीं बाबा खाटू श्याम सेवा समिति ने राधाकृष्ण गार्डन में 43 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया। इस दौरान रघुराज सिंह शाक्य पूर्व सांसद इटावा, समिति संरक्षक डूमर सिंह कुशहवा, बीएस कुशवाह, त्रिलोक चंद्र कुशवाह, महेन्द्र सिंह कुशवाह, बंटू कुशवाह, जयप्रकाश कुशवाह, मनोज कुमार कुशवाह, अमित कुशवाह, पंकज राठौर आदि मौजूद रहे।

लवकुश कुल्याण समिति द्वारा सामूहिक विवाह समारोह रामप्रकाश कुशवाह आदर्श विद्यालय में आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष ने बताया कि आज सामूहिक विवाह समारोह में 14 वर-वधुओं के हाथ पीले कराएं गए है। इस दौरान सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, अशोक कुशवाह, हेत सिंह कुशवाह, सुभाष कुशवाह, सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एड., महासचिव मीना राजपूत आदि मौजूद रहे।

व्यापारी मजदूर किसान जागृति सेवा समिति द्वारा बलबंत सिंह मैरिज होम में 11 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के के महानगर सह कार्यवाह अभिषेक, समिति अध्यक्ष मुन्नालाल भोला, भानु उपाध्याय, आकृति सहयोगी, अशोक कुमार प्रजापति, दयाराम प्रजापति प्रजापति आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments