Thursday, December 7, 2023
spot_img
Homeराजनीतिफ़िरोज़ाबाद :- नगर निगम समेत सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतो...

फ़िरोज़ाबाद :- नगर निगम समेत सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतो में सपा में घोषित किए प्रत्याशी

फिरोजाबाद। निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने नगर निगम समेत सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

बुधवार देर शाम सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने नगर निगम समेत सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए कहा कि नगर निगम फिरोजाबाद के लिए मसरूर फातिमा पत्नी नौशाद अली सिद्दीकी को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि नगर पालिका शिकोहाबाद से मुमताज बेगम पत्नी अब्दुल वाहिद, नगर पालिका सिरसागंज से सरोज शर्मा पत्नी सीताराम शर्मा, नगर पालिका टूंडला से अल्केश सविता पुत्र रामेश्वर दयाल सविता को प्रत्याशी घोषित किया है।

इसके साथ ही नगर पंचायत जसराना से कुंवर पाल सिंह पुत्र विद्याराम, नगर पंचायत फरिहा पिंकी देवी पत्नी संजय कुमार, नगर पंचायत एका से रेखा देवी जाटव पत्नी रणवीर सिंह जाटव, नगर पंचायत मक्खनपुर से संतोष कुमार अरुण पुत्र अयोध्या प्रसाद को प्रत्याशी घोषित किया है।

वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, शिकोहाबाद विधायक डाॅ मुकेश वर्मा, पूर्व एमएलसी डाॅ दिलीप यादव, मीना राजपूत, कमलेश यादव, जगमोहन यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments