फिरोजाबाद: लोकसभा का सेमीफाइनल है निकाय चुनाव-रामप्रताप

-भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री का किया स्वागत

फिरोजाबाद। रविवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। सभी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तहत भाजपा सरकार काम कर रही है। इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं और जनता का सम्मान अधिकारियों को रखना होगा। साथ हीे कहा कि संगठन को और मजबूत बनाना है।

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री ने रामप्रताप सिंह चैहान ने स्वागत के दौरान कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पहले से अधिक सीटों से अधिक से जीतकर आएगी। अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के मान स्वाभिमान को ठेस पहुंची तो ठीक नहीं होगा। हमारा कार्यकर्ता अपने सही कार्यो के लिए आपके पास जाता है। ऐसे में अधिकारियों को उनकी बात सुनकर समस्या का समाधान कराना होगा। हम निकाय चुनाव में लगे हैं, जो आगामी लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। इसमें परचम लहराने का काम करेंगे।

इससे पूर्व भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चैहान का प्रथम बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले कठफोरी टोल पर ब्रजक्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अश्विनी भारद्वाज व जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस दौरान सुनील विधोलिया, शशिकला यादव, सोनी शिवहरे पूर्व चेयरमैन नगर पालिका सिरसागंज, विकास पालीवाल आदि मौजूद रहे।

गुंजन चैराहा सिरसागंज पर मंडल अध्यक्ष सिरसागंज केशव गुप्ता, शिकोहाबाद चैराहे पर मण्डल अध्यक्ष शिकोहाबाद विशाल गुप्ता, राजीव गुप्ता जिला महामंत्री, अवधेश पाठक, सत्यम सिंह, मक्खनपुर कट व बिल्टीगढ़ चैराहा पर जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, दिनेश बघेल, केके शर्मा, जिला मुख्यालय दबरई पर अरविंद पचैरी, निकुंज शुक्ला, देवेश भारद्वाज, आसफाबाद चैराहा पर पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष मनीष राठौर, महानगर महामंत्री केशव फौजी, निर्मल शर्मा, डॉ लक्ष्मी लहरी, डाॅ एसपी लहरी, जैन मंदिर चैराहा पर राधेश्याम यादव, सुनील मिश्रा, विजय शर्मा, शिव मोहन श्रोतीय, रामनरेश कटारा, सुहागनगर चैराहा पर मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिंह इंजीनियर, मधुरिमा गुप्ता, लकी गर्ग, अमन यादव, भूरी सिंह राठौर, राजा का ताल पर अनुपम शर्मा, मनोज शर्मा, उसायनी चैराहा पर आकाश शर्मा, दीपक राजोरिया, टूंडला टोल प्लाजा व सुभाष चैराहा पर विधायक प्रेमपाल धनगर, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला, संजय परमार, लोकेंद्र जादौन, रामतीर्थ चक, सुधीर कुमार सिंह, शैलेंद्र वाल्मीकि आदि ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चैहान का जोशीला स्वागत किया।